{"_id":"b2ffc32027980ce1b3c71e8a8e14a34f","slug":"matador-accident-at-kunjwani-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मेटाडोर पलटी, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा: मेटाडोर पलटी, तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 16 Jan 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजवानी चौक पर शुक्रवार की सुबह एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बमुश्किल से मेटाडोर से बाहर निकाला और जीएमसी में भर्ती करवाया। मेटाडोर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके शीशे सारे टूट गए। चालक फरार है।
विज्ञापन
पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर लिया है। इसके अलावा शहर में अन्य सड़क हादसों में भी तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार जम्मू से बाड़ी ब्राह्मणा के बीच चलने वाली एक मेटाडोर कुंजवानी चौक पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिश्नाह निवासी लक्की (25), तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा निवासी दीपा चौधरी (54), कोटली बिश्नाह निवासी हरशन कौर (26) घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच चालक मौका पाकर फरार हो गया। वहीं, पटोली पेट्रोल पंप के नजदीक मोटरसाइकिल स्लिप होने से तोप शेरखानियां निवासी विशाल (22) घायल हो गया। भगवती नगर में स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में भगवती नगर निवासी सुशील (20) और राजू (40) घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन