{"_id":"5911a1db4f1c1b3b548527e7","slug":"massive-protests-in-kashmir-valley-on-9-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन के बाद भारी तनाव, सुरक्षाबलों पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन के बाद भारी तनाव, सुरक्षाबलों पर पथराव
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 09 May 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों के बाद तनाव का माहौल है। श्रीनगर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच लाल चौक और इसके आसपास के तमाम इलाकों में सुरक्षाबलों पर पथराव की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
मिली सूचना के अनुसार मंगलवार को एसपी हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों के द्वारा श्रीनगर की मौलाना आजाद रोड पर मार्च निकाले जाने के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रों के पथराव में पुलिस के वाहनों के साथ साथ कुछ आम लोगों की गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
विज्ञापन
वहीं श्रीनगर में महिला कॉलेज की विद्यार्थियों द्वारा भी लाल चौक के आसपास के इलाकों में हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इन प्रदर्शनों के दौरान छात्रों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है जिसके बाद बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। श्रीनगर में मंगलवार को हुए इन प्रदर्शनों के बाद से तनाव का माहौल है, वहीं हिंसा के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन