{"_id":"56e2a48c4f1c1b157b8b456b","slug":"mangalpora-water-supply-scheme-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलंगपोरा वाटर सप्लाई स्कीम में घोटाले का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलंगपोरा वाटर सप्लाई स्कीम में घोटाले का पर्दाफाश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 11 Mar 2016 04:27 PM IST
सार
- जंगलनार एवं मलंगपोरा वाटर सप्लाई स्कीम 2003-04 एवं 2007-08 में स्वीकृत हुई। इससे नौ गांवों को पानी की सप्लाई की जानी थी।
- प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपये निकाले गए, लेकिन धरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सतर्कता आयोग ने मलंगपोरा पुलवामा वाटर सप्लाई स्कीम में घोटाले का पदार्फाश किया है। आयोग ने पीएचई विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी को हिदायत दी है कि वह मलंगपोरा तथा जंगलनार वाटर सप्लाई स्कीम के तहत फंड के दुरुपयोग की नियमित रूप से जांच करें। आयोग ने यह हिदायत पीएचई अवंतीपोरा के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर तथा एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मैकेनिकल डिवीजन के खिलाफ मिली शिकायतों में दी।
विज्ञापन
शिकायत थी कि जंगलनार एवं मलंगपोरा वाटर सप्लाई स्कीम 2003-04 एवं 2007-08 में स्वीकृत हुई। इससे नौ गांवों को पानी की सप्लाई की जानी थी। प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपये निकाले गए, लेकिन धरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ। विभाग के रिकार्ड के अनुसार जमीन में पाइप डाली गई है, लेकिन मौके पर पाइप नहीं मिला।
विज्ञापन
शिकायतों के आधार पर आयोग ने जिला सतर्कता अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने को कहा था। सतर्कता अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दी गई कि मलंगपोरा स्कीम को 2014-15 में पूरा दिखाया गया जबकि वह अब भी क्रियाशील नहीं है।
विज्ञापन
जंगलनार स्कीम को भी योजनाबद्ध तरीके से नहीं किए जाने से वह सफल नहीं हो पाई। इससे सरकारी धनराशि की क्षति हुई। आयोग ने अधिकारियों के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये को गंभीरता से लेते हुए लगातार पीएचई डिवीजन अवंतीपोरा में तैनात अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही आडिट कराने और योजना की अधिकारियों की टीम से जांच कराने को कहा।