फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man was beaten to death with sticks in Jammu

जम्मूः लाठियों से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
man was beaten to death with sticks in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू संभाग में बिलावर के नजोत पंचायत के वार्ड-4 में आपसी रंजिश के चलते चालीस वर्षीय व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही आरोपी की पत्नी और बच्चों सहित अन्य पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कर्मचंद (40) पुत्र चैनो राम की उसी मोहल्ले में रहने वाले प्रकाश सिंह से गुरुवार तड़के चार बजे कहासुनी हो गई। आरोपी ने कर्मचंद को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बिलावर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम  मौके पर पहुंची और घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह चिब ने बताया कि आरोपी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा जांच में जो भी शामिल होगा उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग में अस्थायी कर्मचारी था कर्मचंद
कर्मचंद वन विभाग में अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करता था और गांव के साथ लगी विभाग की नर्सरी में तैनात था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है, जो अभी छोटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed