{"_id":"1542b0093340d7286fc7b2efd6e36743","slug":"man-injured-by-sharp-weapons-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से जख्मी कर पड़ोस में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से जख्मी कर पड़ोस में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
गंदोह में तेजधार हथियार से जख्मी करके एक व्यक्ति को उसके पड़ोस में फेंक दिया। यह जानकारी घायल अवस्था में जीएमसी में उपचाराधीन गंदोह निवासी जगदीश राज (40) ने दी। सोमवार को अदालत के माध्यम से जीएमसी पुलिस चौकी में पीड़ित का एमएलसी बनाया गया है।
विज्ञापन
जगदीश राज का जीएमसी के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पिछले एक माह से जगदीश राज का इलाज जारी है। गंदोह निवासी सुरेश कुमार के मुताबिक जगदीश राज रिश्ते में उनका साला लगता है। 29 नवंबर को गंदोह में उन्हें पड़ोस में रहने वाली एक छोटी बच्ची ने बताया कि जगदीश राज जख्मी हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने जगदीश को गंदोह के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पुलिस ने शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों के बारे में पता नहीं लगवा पाई है। अतिरिक्त मुंसिफ जज के निर्देशानुसार जीएमसी में पूरे एक माह बाद एमएलसी बना है।
विज्ञापन
इसी तरह से एक अन्य मारपीट में फ्लायं मंडाल में रहने वाले जोगिंद्र सिंह (58) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।