{"_id":"589318164f1c1b9c35e80533","slug":"man-dead-after-cylinder-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से झुलसे सैन्य कर्मी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से झुलसे सैन्य कर्मी की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 02 Feb 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर धमाके में झुलसे सैन्य कर्मी की मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के कासिम नगर में हुए गैस सिलेंडर धमाके में झुलसे सैन्य कर्मी दानिश की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस हादसे में सैन्य कर्मी के अलावा दो अन्य छात्र भी घायल हो गए। बुधवार को सैन्य अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में अनंतनाग का रहने वाला आसिफ (18) जम्मू यूनिवर्सिटी का छात्र, अनंतनाग से उसके दो दोस्त में सैन्य कर्मी दानिश (23) और दूसरा मोहम्मद आसिफ जो चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है, दोनों आए हुए थे। सोमवार को वे लोग खाना पका रहे थे।
विज्ञापन
तभी गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और कुछ ही पल में एकदम से सिलेंडर फट गया। इसमें तीनों चपेट में आ गए। इसके बाद तीनों को जीएमसी पहुंचाया गया। जहां से दानिश को सैन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन