फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LeT militants arrested in jammu

आतंकी हमले की रैकी करने के लिए आया आतंकी गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2015 11:45 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
LeT militants arrested in jammu

मंदिरों के शहर में एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम करते हुए पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सुरक्षा एजेंसियों के दल ने आतंकी को दबोचा है। इसके पास से हजारों रुपये कैश बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पूछताछ के लिए ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में इसे भेज दिया गया है। यह पिछले तीन दिन से जम्मू में था। जम्मू में आतंकी हमले की वारदात को अंजाम देने के लिए रैकी कर रहा था।
विज्ञापन


उधमपुर में पकड़े गए जिंदा आतंकी नावेद ने हमला करने से पहले अपने साथी के साथ जिस तरह से जम्मू की रैकी की थी, उसी तरह लश्कर का यह आतंकी भी जुटा था।

बड़े हमले की साजिश नाकाम

LeT militants arrested in jammu

बताया जाता है कि शहर के बाहरी क्षेत्र भठिंडी में एक पूर्व सरपंच के घर आतंकी तीन दिन से रुका हुआ था। पुलवामा के त्राल का रहने वाला शब्बीर अहमद मलिक आतंकी हमले की रैकी करने के लिए आया था।

इसके पास से 47,000 रुपये कैश बरामद किया गया है। वह साउथ कश्मीर में लश्कर के लिए काम करता है। सोमवार को स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने इसे दबिश देकर दबोच लिया। इससे पूछताछ की जा रही है कि शहर में कहां-कहां इसने रैकी की है।

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, स्कूलों, सैन्य कैंपों की आतंकी ने रैकी कर ली है, क्योंकि तीन दिन से यह जम्मू में था। डीआईजी अशकूर वानी ने मामले की पुष्टि की है, लेकिन ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए उसे मीरां साहिब स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा गया है।

कुछ ऐसी ही रैकी पर हुआ था उधमपुर में हमला-

उल्लेखनीय है कि उधमपुर में होने वाले आतंकी हमले में शामिल दोनों आतंकियों ने श्रीनगर से लेकर सांबा तक रैकी की थी। बाड़ी ब्राह्मणा और सिद्दड में भी दोनों रुके थे।

इसके बाद इन दोनों ने उधमपुर में हमला किया था। इसमें नावेद को जिंदा पकड़ लिया गया था। भठिंडी में पकड़ा गया आतंकी भी रैकी करने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed