{"_id":"5ffaeb4c8ebc3e31f35a7364","slug":"lashkars-terrorist-hideout-busted-in-pampore-ksahmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया लश्कर का आतंकी ठिकाना, एक मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया लश्कर का आतंकी ठिकाना, एक मददगार गिरफ्तार
Sun, 10 Jan 2021 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
पंपोर में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया लश्कर का आतंकी ठिकाना
- फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के पंपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। आतंकी ठिकाने से एके-47 के 26 कारतूस व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार भी किया गया है। उक्त मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अवंतीपोरा पुलिस को ग्राम चंदहरा पंपोर में आतंकी ठिकाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 110वीं बटालियन ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों का एक ठिकाना मिला। जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है। इस ठिकाने से सुरक्षाबलों को एके-47 के 26 कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
इसी मामले में एक गिरफ्तारी भी हुई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मददगार आदिल अहमद शाह पुत्र मोहम्मद आजाद शाह निवासी चंदहरा पंपोर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन