{"_id":"5cf6d8bb42c8f486f3b49786e4d8ca8e","slug":"lady-lecturer-commits-suicide-kid-drowned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लेक्चरर ने की खुदखुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला लेक्चरर ने की खुदखुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती जिले पुंछ में वीरवार को एक महिला लेक्चरर का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुंछ के खोड़ीनाड़ क्षेत्र के पूर्व काउंसलर सरदार गुरबक्श सिंह की बहू अमनदीप कौर (37 वर्ष) पत्नी जेतिंद्र सिंह सुबह अपने कमरे से काफी देर तक जब बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
भीतर का दृश्य देख कर सभी दंग रह गए। छत पर लगे पंखे के सहारे उसका शव लटक रहा था। इस पर घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने 174 आरपीसी यानी रहस्यमय परस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अंग्रजी विषय की लेक्चरर थी व पुंछ के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में तैनात थी। मृतक की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
चार वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत
कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत कंथोल गांव में वीरवार की शाम तालाब में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम की बेटी आसिबा शाम को घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित तालाब की तरफ गई थी। तभी वह तालाब में गिर गई। परिवार के सदस्यों व कुछ अन्य लोगों ने उसे तालाब से निकाल कर क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत
सीमावर्ती क्षेत्र के गंाव भलवाल में पहाड़ी से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पंचायत अप्पर कंागड़ी के गंाव भलवाल निवासी मदन लाल पुत्र सीताराम वीरवार सुबह घर से कुछ दूर जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गया हुआ था। जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों तथा गंाववासियों नें उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर में वह गहरी खाई में मृत मिला। गांववालों ने उसके पहाड़ी से गिरकर मरने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला।
सेना का वाहन खाई में गिरा, दो घायल
बुधवार देर रात को मोटरशेड के निकट सेना का वाहन दो सौ फुट गहरी खाई में गिर जाने से वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए, जिन्हें चिनैनी उपजिला अस्पताल में उपचार के बाद एमएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में चालक संदीप और जवान योगेश्वर शामिल हैं। उधर, वीरवार को सेना वाहन खाई से निकाला गया, जिस दौरान हाईवे पर जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई।