{"_id":"3315e12228f72a98cc5524bfaa470371","slug":"lady-found-in-katra-guest-house-is-still-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी में घायल मिली महिला की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैष्णो देवी में घायल मिली महिला की हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा के गेस्ट हाउस में जख्मी हालत में मिली महिला के परिवार के लोगों को कटड़ा पुलिस ने सूचित कर दिया। उन्हें जल्द से जल्द जम्मू बुलाया गया है, ताकि वे जख्मी हालत में मिली महिला को संभाल सकें। महिला का जीएमसी की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है, लेकिन अभी तक महिला बयान देने के काबिल नहीं हुई है।
विज्ञापन
कटड़ा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच महिला के होश में आने के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही मूलरूप से गांव कुरेला, तहसील सुराली जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी शिव देवी (35) के परिवार के सदस्यों जम्मू पहुंचने पर ही सच्चाई से पर्दा उठेगा कि महिला के साथ कौन था, अगर उनका पति साथ में आया था तो वह कहा चला गया। फिलहाल महिला के साथ उसकी देखभाल के लिए कोई नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। महिला ने सिर्फ इतना बताया है कि उसे होश नहीं थी, होश आई तो देखा की पेट के दोनों तरफ से खून निकल रहा है। यह सब किसने किया है, अभी तक उसे पूरी तरह से याद नहीं आ रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
निजी गेस्ट हाउस के संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला को इस हालत में पहुंचाने वाले प्रमुख आरोपी का पता लगाया जा सके। परिवार के लोगों के एक-दो दिन में पहुंचने की सूचना है।