फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Killing Elderly

बुजुर्ग की पार्क में हत्या

Sat, 07 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 07 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Killing Elderly
हत्या की जांच - फोटो : Demo Pic.
शहर के व्यस्त क्षेत्र के लाला हंस राज पार्क में सुबह एक बुजुर्ग रमेश कुमार (62) निवासी गंडू छावनी का शव रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद किया गया। रमेश कुमार के  सिर में चोट के निशान थे और बाईं आंख के ऊपर हड्डी भी दब गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव की जांच करने के बाद पाया कि बुजुर्ग के सिर पर लोहे की राड या पत्थर से हमला किया गया है। उसकी हत्या कर शव को पार्क के अंदर ही करीब 70 मीटर दूरी पर फेंका गया था। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पिछले 10-15 दिनोें से कई बार पार्क में ही सो जाता था। वह हलवाई का काम करता है। उसके पांच बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


अक्सर घर से दूर रहने से परिवार वाले भी यही समझते रहे कि वह काम से गया होगा। पार्क के नजदीक ही उसका घर है। घर से वह पहले ही कंबल लेकर आया हुआ था। कंबल को भी वह पार्क में ही रख देता था। जिस जगह पर रमेश का शव मिला, वह कंबल से 70 मीटर की दूरी था। सुबह अचानक पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर रमेश के शव को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने उसकी जांच की और बताया कि उसके सिर पर वार किया गया है। रात के समय में यदि वह पार्क से कहीं गिर भी गया होगा, तो भी इतनी चोट नहीं लग सकती है। कनपटी के ऊपर की हड्डी भी मजबूत होती है। किसी ने जोरदार वार किया होगा, जिससे यहां की हड्डी धंस गई। यह भी आशंका है कि रात मेंउसके साथ बैठे किसी दोस्त से किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा, जिसके कारण मारपीट हुई।

शव का पोस्टमार्टम किया गया। घर वालोें को भी सूचना दी गई। घर वालों के अनुसार रमेश कुमार कई बार घर से बाहर काम के लिए जाता रहा है। हालांकि पुलिस इस एंगल पर भी सोच रही है कि कहीं पारिवारिक झगड़े के कारण वह पार्क में तो नहीं सोता था। 

एसएचओ सिटी थाना शक्ति शर्मा के अनुसार इस मामले में सभी पहलुओं पर गौर करके जांच की जाएगी। मामला गंभीर है और हत्या का है। इसकी जांच भी वह स्वयं कर रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर वालों को सौंप दिया गया है। देर शाम जोगी गेट में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।


पुलिस ने 302 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके से कंबल व अन्य कुछ जरूरी सामान भी जब्त किया है। हत्या के कारणों का पता करने के लिए कुछ लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले मेें संपत्ति या अन्य पहलू का आधार होने से पुलिस ने इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed