फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   killer bear in shot dead in kashmir

कई लोगों को घायल करने वाले भालू को मारा

Sat, 30 Aug 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 30 Aug 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
killer bear in shot dead in kashmir

बारामूला जिले के बोनियार इलाके में हमला कर कई ग्रामीणों तथा वाइल्ड लाइफ विभाग के एक कर्मचारी को घायल करने वाले आदमखोर रीछ को गोलीमार कर मार दिया गया है। इसको मारने के प्रशासनिक आदेश दिए गए थे जबकि भालू कुछ लोगों का घायल करने के बाद पास जंगलों में भाग गया था।

विज्ञापन


पुलिस तथा वाईल्ड लाईफ विभाग के अधिकारियों के अनुसार बोनियार पुलिस थाने के आधीन आने वाले टाकीनगाम रिहायशी इलाके में ये भालू वीरवार शाम को घुस गया था। लोगों द्वारा जब उसको भगाने का प्रयास किया गया तो उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिसमें आठ लोग जिनमें एक वाईल्ड लाईफ विभाग का कर्मी था घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार केवल तीन लोगों को अधिक चोटें आई थी।
विज्ञापन


भालु के हमले के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। घटना के बारे में पुलिस को तथा वाईल्ड लाईफ विभाग के आलाधिकारियों को भी सूचित किया गया। बाद में स्थानीय प्रशासन ने उसको गोली मारने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर वाईल्ड लाईफ विभाग के बार्डन मुहम्मद सदीक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की रीछ के हमले में विभाग के एक कर्मी सहित कुछ लोग घायल हो गए थे जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा उसको गोली मारने के आदेश दे दिए गए थे। पुलिस तथा विभाग के कर्मियों ने उसको गोलीमार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed