फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir faces another day of voilance

कश्मीर में तनाव के बीच हुए हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षाबलों पर पथराव

Tue, 30 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 30 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
kashmir faces another day of voilance
कश्मीर में हिंसा के हालात - फोटो : फाइल फोटो

घाटी मेें छिटपुट हिंसा का दौर सोमवार को भी जारी रहा। साउथ कश्मीर के कुछ इलाकों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं हैं। सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन हालात बिगड़ते देख पुलिस और सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजों पर शिकंजा कसने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

विज्ञापन


पत्थरबाजों ने 182 सीआरपीएफ के तहाब स्थित कैंप पर पत्थरबाजी की। सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए पत्थरबाजों को वहां से भगा दिया। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों खानयार, नौहाटा, सफाकदल, महराजगंज, रैनावारी, करालखुद और मयसूमा में पाबंदियां जारी रहीं।
विज्ञापन


इसके साथ शोपियां और अनंतनाग जिलों और साउथ कश्मीर के पुलवामा टाउन और बारामुला जिले के सोपोर में भी कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी रहीं। कुल मिलाकर घाटी में दस जिलों में से चार जिलों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। घाटी में दूसरे दिन भी बंद के चलतेे हालात तनावपूर्ण रहे। व्यापारिक  प्रतिष्ठान और यातायात बंद रहा। लोग घरों से कम ही निकले। अब मंगलवार को अलगाववादी नेताओं ने त्राल चलो का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed