फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Just clashed bike collided with dividers

डिवाइडर से टकराकर बस से भिड़ी बाइक

Mon, 02 Nov 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Nov 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
Just clashed bike collided with dividers

जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। अलबत्ता हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद से उनकी हालत में सुधार बताया जाता है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मग्गर खड्ड पुल के नजदीक यह हादसा उस समय हुआ जब संपर्क मार्ग से एक बाइक सवार हाईवे के डिवाइडर को तोड़कर बनाए गए रास्ते से सीधा बस के आगे आ गया।
विज्ञापन


बस चालक ने बाइक को बचाने के लिए जैसे-तैसे संतुलन बनाया, लेकिन इस हादसे मे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।

बस भी पुल के एक किनारे पर जाकर अटक गई। बस (जेके08सी-5353) कठुआ से बसोहली जा रही थी जबकि बाइक (पीबी35यू-4668) पर सवार लोगों को कठुआ से लखनपुर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की चपेट में आकर उन्नीस वर्षीय मुकेश कुमार, पचास वर्षीय दर्शना देवी और पैंतालीस वर्षीय कांसू देवी सभी निवासी जराई घायल हो गए। उधर बस मग्गर खड्ड के किनारे जाकर अटक गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का संतुलन ऐन मौके पर न संभलता तो सवारियों से भरी बस सीधा पुल के नीचे गिर सकती थी। ऐसे में हादसा बड़ी त्रासदी का रूप धारण कर सकता था।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुल के एक तरफ अटकी बस में से सवारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed