{"_id":"5f3a301dd05a9d619242f34f","slug":"jammu-disputed-video-goes-viral-two-accused-arrested-searching-for-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः विवादित वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मूः विवादित वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
Mon, 17 Aug 2020 12:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुदाय विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी पर शहर की पक्का डंगा थाना पुलिस ने दो लोगाें को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वायरल हुए एक वीडियो को लेकर की गई है। पुलिस के अनुसार विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की सूचना मिलते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हरकत सांप्रदायिक तनाव भड़काने की मंशा से हुई है, जिसका कड़ा संज्ञान लिया गया है। दो लोग पकड़ लिए गए हैं। वीडियो में नजर आ रहे तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगाें से अपील है कि वे इस तरह के वीडियो को शेयर और वायरल करने से परहेज करें।
विज्ञापन