{"_id":"5f4cb5932dd30e05110b4d05","slug":"jammu-and-kashmir-three-lashkar-e-taiba-associates-arrested-in-reasi-police-engaged-in-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः आतंकवाद को रियासी जिले में फिर से जिंदा करने की साजिश, लश्कर के मददगारों ने कबूल की ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासाः आतंकवाद को रियासी जिले में फिर से जिंदा करने की साजिश, लश्कर के मददगारों ने कबूल की ये बात
Mon, 31 Aug 2020 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती रियासी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः अगस्त में 16 और इस साल अब तक 161 आतंकी ढेर, 61 सुरक्षाकर्मी शहीद
विज्ञापन
रियासी जिले की एसएसपी रश्मि वजीर ने कहा कि आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक सरकारी अध्यापक, एक दुकानदार और एक श्रमिक है। ये सभी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। इनका हैंडलर मोहम्मद कासिम है। ये सभी पिछले पांच साल से इलाके में सक्रिय थे और कासिम के संपर्क में थे। साथ ही पूर्व आतंकियों के परिवारों को मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के मददगारों ने कबूल किया है कि सीमा पार बैठे इनके आका रियासी जिले में आतंकवाद को एक बार फिर से जिंदा करने की साजिश रहे हैं। इनके पास से रुपये व अन्य सामग्री बरामद हुई है। आतंकियों के ये मददगार सोशल मीडिया के जरिए अपने आकाओं के संपर्क में थे।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ अभी जारी है, इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मददगारों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया और आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।