{"_id":"587f022a4f1c1bda30eff30b","slug":"inquiry-of-major-anita-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर अनीता की मौत के मामले में करीबी मेजर मित्र से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेजर अनीता की मौत के मामले में करीबी मेजर मित्र से पूछताछ
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर अनीता की खुदकुशी मामले से जुड़े उसके करीबी मेजर मित्र से भी पूछताछ शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि सेना ने इस मामले में कोर्ट आफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हुए हैं। इसके तहत मेजर को बाड़ी ब्राह्मणा सैन्य डिपो में तलब किया गया है। जहां सेना के अधिकारी उससे इस मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि चंबा की रहने वाली मेजर अनीता की 16 दिसंबर को मौत हुई थी। अनीता ने पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद अनीता के पास से मिले खुदकुशी के पत्रों में इस बात का खुलासा हुआ कि मेजर अनीता का एक करीबी मेजर मित्र उसके संपर्क में था। मेजर अनीता ने उसकी वजह से खुदकुशी कर ली।
अनीता को मेजर ने खुदकुशी के लिए उकसाया। मरने से पहले तीन दिन तक अनीता के साथ मेजर मौजूद था। अनीता ने अपने पत्र में इस बात का खुले तौर पर जिक्र किया हुआ है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका करीबी मेजर मित्र है, जो इस समय राजोरी में तैनात है।
विज्ञापन
मेजर उसका पांच साल से इस्तेमाल कर रहा था। इन तमाम आरोपों को लेकर अब सेना ने मेजर से पूछताछ शुरू कर दी है। मेजर काफी दिनों की छुट्टी काटने के बाद वापस आया है। वहीं पुलिस इस मामले में मेजर के खिलाफ 306 के तहत केस दर्ज करने वाली है। संभव है कि एक हफ्ते के भीतर मेजर को गिरफ्तार कर पुलिस भी पूछताछ शुरू कर दे।