{"_id":"570fe9944f1c1b613d4a6d0a","slug":"house-cought-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से मकान में रखा सारा सामान जल गया। घटना वीरवार दोपहर को पुरखू गड़ी रोड़ पर घटी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने पहुंचती घर के अंदर रखा सारा सामना जल गया।
वीरवार दोपहर को पुरखू गड़ी मार्ग पर स्थित रमेश कुमार शर्मा पुत्र बालक राम शर्मा के घर में अचानक आग लग गई, जिसके चलते घर के अंदर रखा सारा सामना जल गया। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पशु पालन विभाग में नौकरी करते हैं।
घटना के समय वे घर में नहीं थे। उनकी बेटी की शादी भी कुछ दिनों बाद ही है। घर के लोग बेटी की शादी का सामन खरीदने बाजार गए थे। इसी बीच घर में आग लग गई। घर के अंदर धुआं उठता देख पड़ोसियों ने रमेश के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी फोन किया।
विज्ञापन
रूपनगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां आग पर काबू पाने पहुंचीं। इस बीच आग फैलने से रमेश कुमार के बेड रूम, किचन, लाबी आदि में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर के अंदर कोई भी सामान नहीं बचा।
यहां तक कि खिड़कियां तक जल गईं। मौके पर पहुंची कानाचक्क पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश सिंह का कहना था कि घर के अंदर जितना भी सामान था, सब जल गया।