{"_id":"d1a90e633874f4b87224147e087475e9","slug":"haryana-based-student-killed-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी के छात्र की हरियाणा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी के छात्र की हरियाणा में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे शहर के ओल्ड वार्ड नंबर दस निवासी एक छात्र की वहां के कालेज में मौत हो गई। शनिवार को उसे जुकाम, गले में खराश के साथ बुखार हुआ। रविवार को अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि हरियाणा से उसके दोस्तों ने फोन पर मौत की वजह स्वाइन फ्लू होना बताया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नसीर-उल-हक मिर्जा का पुत्र हामिद मिर्जा पिछले वर्ष से हरियाणा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। 15 दिन की छुट्टी बिताकर वह चार दिन पहले कालेज कालेज गया था। शनिवार को उसे जुकाम व गले में खराश के साथ हलका बुखार हुआ। कुछ दोस्तों ने उसे तुरंत एक प्राइवेट डाक्टर को दिखाया।
विज्ञापन
डाक्टर ने जांच के बाद अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि अकेले होने के कारण वह रात को अस्पताल नहीं जा पाया। सुबह जब हालत और बिगड़ गई तो कुछ दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
लेकिन अस्पताल में कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन शव लेने हरियाणा पहुंच गए हैं। वहां के डाक्टर ने शव का पोस्टमार्टम व मौत के कारणों का पता लगाने के बाद ही शव परिवार को सौंपने की बात कही है।
स्वाइन फ्लू से इंजीनियरिंग छात्र की मौत होने की आशंका से शहर में भी लोगों को चिंता सताने लगी है। विशेष कर ऐसे परिवार अधिक चिंतित हैं, जिनके बच्चे बाहरी राज्यों में पढ़ाई कर रहे हैं। सभी फोन पर संपर्क कर अपने बच्चों की सही सलामती पूछते रहे।