{"_id":"5ee1edd88ebc3e42b62cfbbd","slug":"handwara-police-busted-pakistan-sponsored-narco-terror-module-3-lashkar-terror-associates-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और ना'पाक' हरकत का खुलासा, नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक और ना'पाक' हरकत का खुलासा, नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार
Thu, 11 Jun 2020 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकियों के तीन मददगार, बरामद नकदी और हेरोइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पाकिस्तान की एक नापाक हरकत का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। इनके पास से 21 किलो हेरोइन, 1.34 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान मोमिन पीर, इस्लाम-उल-हक पीर और सैयद इफ्तिकार इंद्राबी के रूप में हुई है। ये तीनों हंदवाड़ा के ही रहने वाले हैं। ये सभी आतंकियों को मदद पहुंचाने के साथ ही घाटी के युवाओं की जिंदगी में जहर घोलने का काम करते थे। इस मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के साथ ही एक अहम बात ये भी पता चली है कि नशा तस्करों और आतंकियों के बीच गहरे संबंध भी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः घाटी के युवाओं को बर्बाद करने की नापाक साजिश, नोटों की गड्डियां और 'जहर' देख हैरान रह गए लोग
एसपी हंदवाड़ा डॉ जीवी सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मॉड्यूल था। जिसका आज पर्दाफाश हुआ है। पकड़े गए लश्कर आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम खुलासे होने की संभावना है।