फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   half a dozen injured in road accidents in jammu

जम्मू में सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल

Fri, 14 Nov 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Nov 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
half a dozen injured in road accidents in jammu

बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में ट्रक ने कार को टक्कर मारकर उस पर सवार व्यक्ति को घायल कर दिया, तो मिश्रीवाला में बस ने आटो को टक्कर मारकर आटो चालक को घायल कर दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज कर लिए हैं।

पहले मामले में बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में शुक्रवार को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक विजयपुर निवासी दीपक कुमार (34) घायल हो गए। दूसरा हादसा छन्नी हिम्मत इलाके में हुआ। इस हादसे में कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में नरेश कुमार (40) घायल हो गए। तीसरे हादसे में दोमाना थाना अंतर्गत बस और आटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में आटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में आटो चालक करण सिंह (34) घायल हो गया। चौथा हादसा रिहाड़ी चुंगी इलाके में हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर में रेशम घर निवासी अर्जुन (22) घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed