{"_id":"58aec3734f1c1b0853b25ba2","slug":"girl-kidnaped-in-doda-found-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा से अगवा लड़की जम्मू में मिली, अपहरण करने वाला भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोडा से अगवा लड़की जम्मू में मिली, अपहरण करने वाला भी गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Feb 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : डेमो फोटो
डोडा जिले के गंदोह पुलिस ने अपहृत हुई युवती को जम्मू के छन्नी रामा इलाके से बरामद कर लिया। मौके से अपहरणकर्ता को भी पकड़ लिया गया। दोनों को डोडा ले जाया गया। युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया। जबकि आरोपी को पुलिस ने अपने पास रखा है।
जानकारी के अनुसार मलानू इलाके के एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 30 जनवरी को उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस तब से ही उसकी तलाश में लगी हुई थी। पुलिस को फोन रिकार्ड की जांच के दौरान पता चला कि वह जम्मू के छन्नी रामा इलाके के एक मकान में है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को छापा मारा और उन्हें बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान नावेद अहमद निवासी ठाठरी के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।