{"_id":"570398d04d84012a4b905353c91e59ce","slug":"girl-jumps-to-death-from-tawi-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी में कूदने वाली युवती का सुराग नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तवी में कूदने वाली युवती का सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात को तवी नदी में कूदने वाली युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वीरवार सुबह से लेकर दोपहर तक गोताखोरों ने युवती की तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
हां, डिग्यिना में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने नवाबाद पुलिस के साथ संपर्क किया और पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर में किसी विवाद होने की वजह से रात को आठ बजे निकल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने बेटी को सभी रिश्तेदारों, बेटी की सहेलियों के घर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित सभी धार्मिक स्थलों पर ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब उन्हें अखबार में खबर पढ़कर सूचना मिली कि बुधवार की रात को एक युवती ने तवी नदी में छलांग लगाई है।
विज्ञापन
मामला नवाबाद होने की जानकारी पाकर पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और उन्होंने युवती को ढूंढने की मांग की। तब गोताखोरों को दोपहर तक लगाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।