{"_id":"0c598ca09f1fe6ec618bb71fa715231a","slug":"girl-jumped-from-hotel-is-stable-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हालत में सुधार, युवक अब भी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हालत में सुधार, युवक अब भी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक होटल की दूसरी मंजिल से कूदने वाली युवती की हालत अब ठीक बताई जा रही है, लेकिन होटल में युवती के साथ रुकने वाला युवक रियाज अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है। उसका फोन अभी भी स्विच आफ है। पुलिस होटल मालिकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कई सवाल ऐसे हैं, जिस पर होटल मालिकों से जवाब मांगे जा रहे हैं। पिछले छह दिन से होटल में युवक ने किराया नहीं दिया था। दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में रह रहे थे, लेकिन होटल ने पुलिस को सूचित नहीं किया। ऐसे तमाम पहलुओं पर पुलिस होटल मालिकों से पूछताछ में लगी है। अस्पताल में घायल युवती की हालत में अब सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर के गुम्मट स्थित होटल खजान की दूसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा दी थी। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती होटल में अठारह दिनों से मेंढर के रहने वाले एक युवक के साथ रह रही थी। पुलिस की मानें तो युवक के अपने घर में दोनों के बारे न बताने पर युवती परेशान थी और उसने इसलिए छलांग लगाई।
विज्ञापन