{"_id":"0264dd8c779017af185c1b5d59c608e7","slug":"gangrape-with-adolescent-in-bhaderwah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमोज खिलाने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोमोज खिलाने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन की एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। लड़की के बयान पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों में दो स्थानीय और दो बिहार के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबन जिले की रहने वाली युवती भद्रवाह अपने ननिहाल आई हुई थी।
विज्ञापन
शाम को वह एक चाइनीज रेस्टोरेंट में मोमोज खाने के लिए गई हुई थी। वहां मोमोज में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद चार युवक उसे उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब लड़की को होश आया तो वह अपने को भद्रवाह के उदराना इलाके में पाया।
विज्ञापन
अपने साथ हुई हैवानियत से दुखी लड़की फूट-फूटकर रो रही थी। वहां के लोगों ने जब उसे रोते हुए देखा तो उससे पूछताछ की। तब उसने लोगों को आपबीती बताई। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने चार युवकों किला मोहल्ला भद्रवाह निवासी मंजूर अहमद, पासरी भद्रवाह निवासी फरहान कयूम और पटना (बिहार) के फुलवारी निवासी नौशाद व नजीर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई।