{"_id":"25091884a9b8b82ddc7668befd71aa41","slug":"fraud-on-the-name-of-job-in-foreign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों लेकर फरार हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों लेकर फरार हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Mar 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
शहर में कबूतरबाजी का मामला सामने आया है। इसके शिकार होने वाले सैकड़ों युवकों ने वीरवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी को पकड़ने की मांग की। पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उनके करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया। अब उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के विदेश में होने की खबर सामने आ रही है। पीड़ित युवकों ने यह भी आरोप लगाया कि इस कांड में कुछ और लोग भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारी युवकों ने बताया कि बाहु प्लाजा में मुनीर खान ने आडिया ग्लोबल कारपोरेशन सर्विस के नाम से कार्यालय खोल रखा है। यहां पर बेरोजगार युवकों को विदेशों में भेजने का काम है। करीब सौ युवकों ने उसके पास विदेश में जाने के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
हर एक युवक से उसने औसत 10 लाख रुपये लिए हैं। पिछले दस दिन से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। बताया जा रहा है कि वह विदेश में पैसे लेकर भाग गया है। प्रदर्शनकारी युवकों ने यह भी कहा कि इस मामले में सिर्फ मुनीर खान ही नहीं, बल्कि कुछ और बड़े लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जो इस कारोबार को चला रहे थे। इसलिए पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए, ताकि कबूतरबाजों का पर्दाफाश हो सके। इससे पहले युवकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की।
विदेश में जाने की तमन्ना ने डुबोया
कई ऐसे युवक हैं, जिन्होंने छोटे-मोटे काम कर पैसे जमा किए। इसके बाद कबूतरबाज को दिए, ताकि विदेश में जाकर अधिक कमाई कर सकें। कई ने अपने घरों और कई ने उधार लेकर पैसे दिए। युवकों का कहना था कि जम्मू में कारोबार न होने के चलते विदेश में जाने की तमन्ना थी, ताकि अधिक पैसे कमा सकें, लेकिन सब कुछ लुट गया।