{"_id":"2710a3898781711cd75c13d87aff1cd9","slug":"four-injured-in-fighting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में ढाई साल के बच्चे सहित चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में ढाई साल के बच्चे सहित चार जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Nov 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास इलाकों में शनिवार को हुई मारपीट की अलग- अलग घटनाओं में एक ढाई साल के बच्चे सहित चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को परिवार के लोगों ने पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पहले मामले में दोमाना थाना अंतर्गत मुट्ठी इलाके में शनिवार को कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। इस घटना में उदयवाला, मुट्ठी निवासी गीता देवी (30) और ढाई साल का बच्चा यशनेल जख्मी हो गए। दूसरे मामले में बिश्नाह में शनिवार को कुछ लोगों का विवाद हो गया। मारपीट में इलाका निवासी सतमिंद्र सिंह (30) जख्मी हो गए।
विज्ञापन
पहले उन्हें बिश्नाह के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। पलां वाला इलाके में भी एक मारपीट की घटना हुई। इस घटना में इलाका निवासी राजन सिंह (25) जख्मी हो गया। दोमाना थाना अंतर्गत इलाके में हुए विवाद में इलाका निवासी हसीन अहमद (18) जख्मी हो गया।
विज्ञापन