फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Four dead in road accidents

चार सड़क हादसों में चार की मौत

Wed, 24 May 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 24 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four dead in road accidents
accident - फोटो : graphic
चार सड़क हादसों में शनिवार को चार की अकाल मौत हो गई। एक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों में हेड कांस्टेबल और एक बुजुर्ग भी शामिल है। राकेश गुप्ता निवासी छन्नी अपनी बेटी के साथ शुक्रवार शाम को चारपहिया वाहन से कटड़ा की ओर जा रहे थे। सकेतर इलाके में वह अपने वाहन से उतर कर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार जो जम्मू की ओर जा रही थी, ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके से वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। राकेश गुप्ता सरकारी विभाग में बतौर एईई कार्यरत थे। दूसरा मामला परेड इलाके का है। जहां एक वृद्ध को सीआरपीएफ के वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दर्शन लाल निवासी करनाल स्कूटी से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने जीएमसी में इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। हीरानगर इलाके में हुए हादसे में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार अपने वाहन से डीपीएल सांबा जा रहा था। इसी दौरान कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घगवाल इलाके में सत्तर वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग को सड़क पार करते वक्त चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed