फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four dead in jammu

जम्मू में अलग-अलग 7 हादसे, 7 की मौत

Wed, 23 Jul 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 23 Jul 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
four dead in jammu

अलग-अलग हादसों में एक किशोरी सहित तीन युवतियों की मौत हो गई। किशोरी और युवती ने अपने घर पर जहर निगल लिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, आग की चपेट में आई एक युवती ने दो सप्ताह तक इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जलालाबाद, सुंजवां निवासी आयशा (17) ने मंगलवार को तड़के जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने सुबह पांच बजे उसे जीएमसी में भर्ती कराया। 5.50 बजे किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पलौड़ा चौक निवासी रचना (28) ने भी अपने घर पर जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। अफरातफरी में अस्पताल में भर्ती कराया। काफी देर होने के चलते जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। अस्पताल में कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा निवासी नीतू (30) सात जुलाई को अपने निवास स्थान पर स्टोव फटने से लगी आग में झुलस गई थी। परिवार के लोगों ने उसे जीएमसी में भर्ती कराया था। डाक्टरों के मुताबिक आग से नीतू के शरीर में अंदरूनी घाव हो गए थे, जिन्हें भरने में काफी वक्त लगना था। लेकिन मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

वहीं, शहर और आसपास इलाकों में चार महिला सहित पांच लोगों ने जहर निगल लिया। पहले मामले में न्यू प्लाट निवासी मौसम भट्टी (33) ने गोलियां खा लीं।

दूसरे मामले में कुंजवानी निवासी शमा देवी (25) ने अपने घर में जहर निगल लिया। रेलवे लाइन कोटली शाह डुल्लू, आरएस पुरा निवासी गुरप्रीत सिंह (24) की भी जहर निगलने हालत खराब हो गई।


वहीं, मीरपुर सिद्दड़ा खौड़ निवासी शीला देवी (65) ने अपने घर में जहर निगल लिया। मूलरूप से छतरपुर मौजूदा बाड़ी ब्राह्मणा निवासी नोनी भाई (30) ने अपने निवास स्थान पर जहर खा लिया। सभी को स्थानीय अस्पताल से जीएमसी लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed