{"_id":"e9c1a839fd734dfb59a0b738a9c66bca","slug":"former-spo-killed-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसपीओ की पीटकर कर निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एसपीओ की पीटकर कर निर्मम हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के एक पूर्व एसपीओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर वीरवार को राजोरी में जमकर हंगामा हुआ। घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। मृतक के परिवार वाले इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। प्रदर्शनकारी मामले की जांच सिट गठन कर करवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के उज्जान मार्ग क्षेत्र के निवासी पूर्व आतंकी मो. जमील को आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस में एसपीओ बनाया गया था। कुछ देर तक एसपीओ के पद पर काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
इन दिनों वह मजदूरी किया करता था। उसकी पत्नि शमीम अख्तर भी पुलिस में एसपीओ है। वह दोनों जिला पुलिस लाइन के क्वार्टर नं 16 में रहते थे। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने उसके शव को घर से थोड़ी ही दूरी पर एक खेत में पाया। शव पर मारपीट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। यह निमर्म हत्या का मामला है।
विज्ञापन
गुस्साए परिवार के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक राजोरी-थन्नामंडी मुगल रोड जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले को दबाकर हत्या को मौत बताने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस सही प्रकार से कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसएसपी व डीआईजी से गुहार लगाई कि सिट का गठन कर मामले की जांच के निर्देश जारी करें।