{"_id":"615061c78ebc3efb81403eaa","slug":"former-jaish-e-mohammad-terrorist-arrested-in-kishtwar-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गनी और दुल्ला के बाद एक और पूर्व आतंकी पकड़ा गया, 20 साल से था फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: गनी और दुल्ला के बाद एक और पूर्व आतंकी पकड़ा गया, 20 साल से था फरार
Sun, 26 Sep 2021 05:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़-जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़-जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 05:49 PM IST
सार
बशीर अहमद उर्फ जफर खान साल 2001 के अपहरण और हत्या के एक मामले में वांछित था। अहमद 15 सितंबर के बाद से जिले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया चौथा फरार पूर्व आतंकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पूर्व आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में पुलिस ने रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया। वह पिछले 20 साल से फरार था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नौगाम गांव निवासी बशीर अहमद उर्फ जफर खान साल 2001 के अपहरण और हत्या के एक मामले में वांछित था। अहमद 15 सितंबर के बाद से जिले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया चौथा फरार पूर्व आतंकी है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बशीर अहमद मारवाह इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम ने इलाक में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की और बशीर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। स्थानीय अदालत ने बशीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: मारा गया भाजपा नेता और उनके भाई-पिता का हत्यारा, हक्कानी का भी हुआ खात्मा
विज्ञापन
इससे पहले 12 साल से फरार नजीर अहमद को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। दो दिन बाद पुलिस ने 19 साल से फरार अब्दुल गनी को गिरफ्तार किया था। शनिवार को दुल्ला उर्फ जमील को 20 साल की लंबी तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया था।