{"_id":"1861643c026d795d9e693a51e76d5f8c","slug":"former-bsf-commandant-commits-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के पूर्व कमांडेंट ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ के पूर्व कमांडेंट ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक पूर्व कमांडेंट ने आत्म हत्या कर ली। पूर्व कमांडेंट ने अपनी लाइसेंसी गन से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 75 साल के रिटायर्ड कमांडेट जय देव सिंह ने डबल बैरल लाइसेंसी गन से खुद को अपने घर पर गोली मार ली।
उन्होंने कहा कि घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई कि आखिर जय देव ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
शव को कठुआ स्थित जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कठुआ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।