फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire caused by short circuit

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 09 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 09 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit
Fire - फोटो : Demo Pic.
शहर और आसपास इलाके में शुक्रवार को चार अलग-अलग जगह पर आग की घटनाएं हुईं। छन्नी हिम्मत के एक मकान में आग लगने से दो एलईडी सहित एसी जल गया। वहीं, गंग्याल में एमसी बोर्ड धू-धू कर जल उठा।
विज्ञापन


अखनूर के परगवाल में एक रिहायशी कुल्ला और रियासी के सलाल में डैम टोप पर पैसेंजर आटो में आग लग गई। उक्त सभी घटनाएं शार्ट सर्किट की वजह से हुईं। 

छन्नी हिम्मत के मकान नंबर 258 की पहली मंजिल के बेडरूम में शुक्रवार को अचानक शार्ट सर्किट हुआ। परिवार के लोग बाहर निकल आए और आग बेड में लगने के साथ ही घर में रखी दो एलईडी, एसी, दरवाजों और खिड़कियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा गंग्याल में शनिवार को खंभे के एक एमसी बोर्ड में आग लग गई। लोगों ने देखा तो गंग्याल फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed