{"_id":"574bde254f1c1b3f3f109462","slug":"fire-broke-out-in-poultry-sheds","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों से भड़की आग राख हुआ पोल्ट्री शेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों से भड़की आग राख हुआ पोल्ट्री शेड
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 30 May 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ियों में लगी आग को बुझाने के प्रयास में उसके पास बने पोल्ट्री शेड में भी आग भड़क गई। भीषण आग में शेड जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पोल्ट्री शेड में रखे चूजों को चार दिन पहले ही बेच दिए गए थे।
विज्ञापन
मामला गांव छन्न अरोड़िया का है। जानकारी के अनुसार ओमकार नाथ निवासी छन्न अरोड़िया जब कठुआ से अपने पोल्ट्री शेड पहुंचे तो उन्होंने साथ में उगी झाड़ियों में आग सुलगती देखी। उन्हाेंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पोल्ट्री शेड में भी आग लग गई।
विज्ञापन
ओमकार ने हीरानगर फायर स्टेशन में फोन कर इसकी जानकारी दी। इसी बीच देखते ही देखते आग ने पोल्ट्री शेड की छत और अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। 15 मिनट बाद पहुंची फायर स्टेशन की टीम ने आग पर काबू पाया। ओमकार ने बताया कि चार दिन पूर्व ही उसने सभी चूजे बेचे थे। चूजे होते तो बड़ा नुकसान होता।
विज्ञापन