{"_id":"22c553d6e704b957369ecda054a6de5d","slug":"fir-filed-against-lady-si-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: महिला एसआई को भारी पड़ी दबंगई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू: महिला एसआई को भारी पड़ी दबंगई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DEMO PIC
विज्ञापन
गांधीनगर थाना में एक महिला सब इंस्पेक्टर और उसके साथियों पर नानक नगर की रहने वाले एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
यह एफआईआर पीड़ित महिला ने अदालत के माध्यम से गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसके घर में घुस मारपीट की है।
साथ ही वर्दी का रौब दिखाते हुए धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़िता नानक नगर निवासी परमजीत कौर के बयान पर महिला एसआई मीनाक्षी और उसके सहयोग जगदीश चंद्र व हरीश चंद्र के खिलाफ खिलाफ धारा 452 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नानक नगर निवासी परमजीत कौर ने अदालत के माध्यम से थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने शिकायत की है कि संपत्ति के मामले में उनका कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों चुंबियां, बिश्नाह निवासी जगदीश, हरीश और महिला एसआई मीनाक्षी उनके घर में जबरन घुस आए। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।