{"_id":"274a05a20ab5f9cfac4df3f8f44273cb","slug":"finance-employee-found-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला फाइनेंस कर्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला फाइनेंस कर्मी
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
बख्शी नगर थाना अंतर्गत विकास नगर और सुभाष नगर के मध्य पटोली में शुक्रवार को करवाचौथ वाले दिन एक फाइनेंस कर्मी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
दो पहले श्रीनगर से जम्मू पहुंचे सुनील पंडिता (33) ने घर के किचन में पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 3.10 बजे दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि विकास नगर और सुभाष नगर के मध्य पटोली इलाके में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी।
मौके पर जाकर देखा तो सुनील कुमार किचन में पंखे के हुक के साथ लटक रहा था। फंदा लगाने के लिए उसने पहले पंखा नीचे उतारा था। इसके बाद दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
जब सुनील ने फंदा लगाया तब घर में कोई नहीं था। सुनील श्रीनगर में फाइनेंस विभाग के कर्मचारी है। जम्मू में उनकी पत्नी एक निजी स्कूल की लेक्चरर है। बताया जा रहा है कि सुनील का कोई बच्चा नहीं था। फंदा लगाने का कोई कारण पता नहीं चल पाया है।
न ही कोई सूसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक सुनील दो दिन पहले ही श्रीनगर से जम्मू आए थे। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।