{"_id":"6a515216c1bd43b21b4683850a99182d","slug":"fight-between-taxi-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां बैठाने पर भिड़े चालक, खूब चले हथियार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारियां बैठाने पर भिड़े चालक, खूब चले हथियार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Oct 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू बस स्टैंड में सोमवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब सवारियां बैठाने को लेकर टेंपो ट्रैवलर के चालकों के बीच आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान तेजधार हथियारों का भी उपयोग हुआ। मारपीट में एक ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमला करने वाले आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नौशहरा निवासी बलविंदर सिंह और सयोट निवासी केवल कृष्ण बस स्टैंड पर वाहनों में सवारियां बैठा रहे थे। इसी दौरान सवारियों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच मारपीट होने पर बलविंदर ने तेजधार हथियार से केवल कृष्ण पर हमला कर दिया। इससे केवल लहूलुहान हो गया। इसी दौरान मौके से किसी ने बस स्टैंड पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद बस स्टैंड पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल केवल कृष्ण को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही आरोपी चालक बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।