{"_id":"8c9a6c48fdf1e564d8e2ae4536d79f7a","slug":"fetal-meet-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमजीएस अस्पताल के पास एक और भ्रूण मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएमजीएस अस्पताल के पास एक और भ्रूण मिलने से सनसनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमजीएस अस्पताल के पास एक और भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन में यह दूसरा मामला है जब शुक्रवार को भ्रूण का शव अस्पताल की स्टाफ पार्किंग के पीछे से मिला। लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पहला भ्रूण तीन फरवरी को स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय परिसर के पास मिला था, जिसे एक कुत्ते द्वारा अस्पताल से परिसर में लाया बताया जा रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को दूसरे भ्रूण का शव मिला है, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। पुलिस इस मामले में खुद को बेबस बता रही है।
एसएमजीएस पुलिस चौकी इंचार्ज भसीन के मुताबिक पुलिस इसमें लोगों पर नजर ही रख सकती है, क्योंकि जितने बच्चों का जन्म होता है।
इन सभी की पुलिस के लिए जानकारी रख पाना संभव नहीं है। इसमें पुलिस सिर्फ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर लगाने से ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। लोगों को ऐसा न करने को प्रेरित कार्यक्रम करवाए जाते रहते हैं।
विज्ञापन