फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fahad mir murder case: bmw and three vehicle seized

फहद हत्याकांड: BMW सहित 3 वाहन जब्त

Sun, 18 Jan 2015 12:08 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
fahad mir murder case: bmw and three vehicle seized

फहद मीर मौत के मामले में शामिल बीएमडब्लयू गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर लुधियाना फरार हो गया था।

विज्ञापन


यह भी बात सामने आई है कि पुलिस के आला अधिकारी के बेटे की बर्थडे पार्टी के दिन बड़े लोगों के बेटों के बीच किसी लड़की को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था।

इसके बाद काफी बवाल हुआ। मामले की जांच कर रही स्पेशल इनेविस्टगेशन टीम ने अब इस बात को लेकर भी काम शुरू कर कर दिया है कि यह हादसा था या फिर हत्या।

टीम के अध्यक्ष एसडीपीओ हरजीत सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल तीनों वाहन पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे में शामिल बीएमडब्लयू नंबर सीएच01एस, 2111 का चालक इसे लेकर लुधियाना चला गया था।

विज्ञापन

फहद नहीं उसका दोस्त चला रहा था कार

fahad mir murder case: bmw and three vehicle seized

गाड़ी के मालिक ने एक अन्य बीएमडब्लयू को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की। सिंह ने यह भी बताया कि उस दिन पार्टी में किसी लड़की को लेकर बीएमडब्ल्यू में सवार युवक और कुछ अन्य लड़कों में लड़ाई हुई थी।

इसके बाद वहां से निकले युवकों ने अपनी कारों में रेस लगाई। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच कर रही है कि फहद मीर की मौत एक्सीडेंट से हुई थी या फिर उसकी हत्या की गई।

कई अन्य पहलुओं पर पुलिस गहन जांच कर रही है। बर्थडे पार्टी में लड़ाई करने वाले युवकों के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए गए हैं।

यह बात भी साफ हुई है कि उस दिन कार फहद नहीं, बल्कि उसका दोस्त जनमीत सूदन चला रहा था। मामले में 14 युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस की टीम इन सबसे अलग-अलग बयान दर्ज कर रही है।

फहद की मां ने कहा, हादसा नहीं हत्या

fahad mir murder case: bmw and three vehicle seized

उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर की रात को फहद मीर की नई बस्ती सतवारी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब यह एक एक्सीडेंट था, लेकिन इसके बाद फहद की मां रुचि खान के कोर्ट में जाने के बाद इस मामले के लिए सिट बनाई गई।

बयानों में उलझे: सूत्रों के अनुसार फहद मीर की गाड़ी में सवार दो अन्य युवक सत्यम और जनमीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उस दिन बीएमडब्लयू ने उन्हें टक्कर मारी थी। बीएमडब्लयू में चार युवक बैठे हुए थे।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह सभी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें कोई सुधबुध नहीं रही। वहीं पुलिस ने बीएमडब्लयू में बैठे चारों युवकों के अलग अलग से बयान लिए तो सबके बयान एक दूसरे से अलग अलग सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed