{"_id":"b80c1077ebdc121ee8f1743674cf9213","slug":"examination-center-superintendent-assaulting-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करने से रोका तो सुपरिंटेंडेंट को पीट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल करने से रोका तो सुपरिंटेंडेंट को पीट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर जोन में चल रही 12वीं की परीक्षा के दौरान शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में बने परीक्षा केंद्र पर नकल करने से रोकने पर विद्यार्थियों ने सुपरिंटेंडेंट से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पांच को हिरासत में लिया है। इनमें अस्थायी लेक्चरर के अलावा विद्यार्थी शामिल हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन किसी को नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंचैरी हायर सेकेंडरी स्कूल में रसायन विज्ञान का पेपर हो रहा था। विंटर जोन का यह अंतिम पेपर था। बताया जाता है कि इस दौरान बाहर से कई लोग परीक्षा कराने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्नपत्र चला गया और केंद्र में नकल का सामान भी पहुंच गया। इसके बाद जब परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने नकल करने से रोका तो कुछ विद्यार्थी उनसे उलझ गए।
आरोप है कि इस सुपरिंटेंडेंट से हाथापाई भी की और ममला मारपीट की नौबत तक आ गया। आरोप यह है भी है कि पूरे मामले के बाद परीक्षा केंद्र में ही तैनात ही एक अस्थायी शिक्षक ने विद्यार्थियों को रसायन के फार्मूले सुनाए।
इस पूरी घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्थायी लेक्चचर और हाथापाई करने वाले छात्रों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूरी छानबीन की जा रही है।