फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex army men died in accident

गए थे सुबह की सैर करने, मिली मौत

Wed, 13 Aug 2014 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Aug 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
 ex army men died in accident
सतवारी थाना के अंतर्गत किसी अज्ञात वाहन ने तड़के एक राहगीर को कुचल दिया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिली तो व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


फिर जांच पड़ताल में मृतक एमईएस के पूर्व सैन्य कर्मी जीवन नगर निवासी जनक राज (60) निकले। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह सुबह की सैर करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जीवन नगर निवासी जनक राज सुबह की सैर के लिए निकले थे। तभी वह सतवारी इलाके में पहुंच गए। सुबह के समय था कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने देखा तो खून से लथपथ जनक राज ने दम तोड़ दिया। इससे पहले ही अन्य आसपास के लोग अज्ञात वाहन के बारे में जान पाते, वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed