फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   engineers shedding in River

भीनी नाले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक और इंजीनियर बहे

Sun, 07 Aug 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिलावर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिलावर Updated Sun, 07 Aug 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
engineers shedding in River
नदी - फोटो : Demo Pic.
भारी बारिश से उफने भीनी नाले में बीती रात कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सहित दो लोग बह गए। कुछ दूर बहने पर झाड़ियों ने कंपनी मालिक की जान बचा ली, लेकिन, उसके साथ बहे इंजीनियर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम शनिवार को दिन भर उसकी तलाश में जुटी रही। टीम के सदस्य भीनी पुल से पंजतीर्थी तक पूरे इलाके को छान रहे हैं। स्थानीय पुलिस और लोग भी इस अभियान में साथ दे रहे हैं। गत रात को भीनी पुल के निर्माण में लगे पांच-छह लोग नाले के मध्य बन रहे एक पिलर का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन


ब्रिज कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक नरेश गुप्ता (38) भी मौजूद था। अचानक नाले में बाढ़ आ गई। आननफानन में सभी लोग सुरक्षित किनारे की तरफ भागने लगे, लेकिन नरेश गुप्ता और पश्चिम बंगाल निवासी राजू शाह (28) बाढ़ की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश गुप्ता ने बताया कि हादसे की जगह से महज 100-200 मीटर की दूरी पर नाले किनारे झाड़ियों के एक झुरमुट ने उसकी जान बचा ली। झाड़ियों को पकड़ कर नरेश नाले के किनारे सुरक्षित पहुंच गया। यहां एक स्थान पर बैठ कर उसने सारी रात गुजारी। सुबह जब अंधेरा छंटा और नाले का पानी कम हुआ तो वह वहां से वापस अपने क्वार्टर में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed