{"_id":"64d8c5b099432d4054115115b33228ef","slug":"eight-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आधा दर्जन तुड़वा बैठे हाथ-पांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में आधा दर्जन तुड़वा बैठे हाथ-पांव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास इलाकों में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कहीं आटो पलट गया तो कहीं बाइक और स्कूटर की टक्कर हो गई। घायलों को राहगीरों ने उठाया और नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
पहले मामले में नानक नगर इलाके में आटो पलट गया। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें नानक नगर निवासी राजेश कुमार (44), सुंदरबनी निवासी राम मूर्ति और अशोक कुमार (45) शामिल हैं। घायलों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने इन्हें उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरा हादसा घो मन्हासा इलाके में हुआ।
विज्ञापन
यहां मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर हो गई। इस हादसे में घो मन्हासा निवासी शिवानी (18), सोनिया (19) और देवेंद्र शर्मा (50) शामिल हैं। तीसरे हादसे में गाडीगढ़ में मोटरसाइकिल स्लिप होने से गाडीगढ़ निवासी रणदीप सिंह (23) और गगनदीप सिंह घायल हो गए। चरकन, कोटली में मोटरसाइकिल स्लिप होने से बिश्नाह निवासी अजय कुमार (37) घायल हो गया।
विज्ञापन