खतरनाक बस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे सरोर के पास बुधवार को बस, ट्रक और टिप्पर की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में भर्ती कराया गया है। बस के चालक की दोनों टांगे टूट गई हैं और हालत गंभीर है। अन्य सात में एक युवती की टांग पर गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
जम्मू से कठुआ जा रही सुपर फास्ट बस (जेके 21 बी 0097) जैसे ही सरोर के पास पहुंची, बस के आगे चल रहा ट्रक बिना डिप्पर लाइट दिए टर्न ले लिया। पीछे से खचाखच यात्रियों से भरी बस ट्रक से जा टकराई और डिवाइडर पार करती हुई दूसरी तरफ से आ रहे टिप्पर के साथ जा टकराई। बस की गति इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसा होने के बाद अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बस का चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायलों में चालक रवि कुमार निवासी चढ़वाल, कठआ, सोहन लाल (विजयपुर), धर्मवीर (चढ़वाल), भूषण लाल (सांबा), शामो देवी (सांबा), संसार चंद (रामगढ़), कांता देवी (विजयपुर) और जख की सोनिका संग्राल शामिल हैं। घटना में इन लोगों के अलावा कई और लोग मामूली रूप से घायल हुए।
इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अन्य को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद यात्रियों के रिश्तेदारों का अस्पताल में तांता लग गया और हर कोई अपनों का हाल जानने के लिए पहुंचा।