{"_id":"584ef28e4f1c1ba06f649f92","slug":"driver-dead-in-road-accident-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
चालक की मौत
- फोटो : demo pic
राजोरी के पास सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पौने नौ बजे एक टिप्पर कालाकोट से दियाला जा रहा था।
विज्ञापन
खडकाला मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद खाई में से टिप्पर चालक छोटू निवासी दियाला के शव को बाहर निकालकर पीएचसी कालाकोट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में छोटू के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया गया है। इस हादसे में टिप्पर में सवार दियाला का ही रहने वाला अबरार अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे पहले पीएचसी कालाकाट में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। उसकी हालत काफी गंभीर है, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन