{"_id":"288e4906db96732903a7c90c3ce83cf3","slug":"dead-cattle-found-in-narwal-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाल मंडी में मवेशी के मृत मिलने पर तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरवाल मंडी में मवेशी के मृत मिलने पर तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Apr 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाल फल सब्जी मंडी में मृत मवेशी मिलने से बुधवार को तनाव की स्थिति बन गई। इससे पहले की स्थिति अनियंत्रित होती, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया।
विज्ञापन
उत्पादकों और स्थानीय लोगों की इसे लेकर एफआईआर लगाने की मांग पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि इसमें किसी को पकड़ा नहीं गया है। लेकिन काफी समय तक माहौल गर्म रहा और कई लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नरवाल मंडी में एक मवेशी के बच्चे के मृत पाए जाने के बाद उत्पादक भड़क गए। मवेशी की जानकारी लगते ही नरवाल के उत्पादक और लोग इकट्ठे हो गए। कहा कि क्षेत्र में मवेशियों को काटकर स्लाटर हाउस बनाने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
कुछ लोग नरवाल मंडी में स्लाटर हाउस बनाने की कोशिश कर रहे है। इसलिए मवेशी यहां पर मार कर फेंका गया। घटना की सूचना पाकर त्रिकुटा नगर के एसएचओ, नरवाल चौकी प्रभारी विशाल कुमार मौके पर पहुंचे।
लोगों को आश्वासन दिया कि यदि ऐसी कोई बात होगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी ने कहा कि 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें पुलिस जांच कर रही है। यदि कोई पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। घटना को लेकर काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई।