{"_id":"5828a8414f1c1bc932b3be3e","slug":"crpf-troop-got-injured-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्लिप होने से CRPF जवान जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक स्लिप होने से CRPF जवान जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक स्लिप होने से रविवार को सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाहपुर कंडी, पंजाब के पठानकोट में हुआ। कांस्टेबल अजय कुमार निवासी रेहान बसोहली में तैनात है यहां सीआरपीएफ के बनतालाब कैंप में उसकी ड्यूटी है।
विज्ञापन
अखनूर रोड शक्ति नगर पुली पर रविवार मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोहड़ी तालाब तिल्लो निवासी पीके दुरानी (50) और शशि किरण (40) घायल हो गए। बोहड़ी, शराब फैक्टरी के नजदीक एक बेकाबू कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल में सवार बलवान सिंह निवासी सज्जाद पुर मढ़ घायल हो गए।
विज्ञापन
पौनी चक्क पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बिश्नाह में बाइक स्लिप होने से पुष्पेंद्र कुमार (24) घायल हो गए। इसी तरह से ज्यौड़ियां में मोटरसाइकिल स्लिप होने इलाके में रहने वाले मीना देवी (45) जख्मी हो गईं। हालत नाजुक देखते हुए जीएमसी में दाखिल करवाया।
विज्ञापन