भूत भगाने के चक्कर में जंजीर से पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DEMO PIC
एक महिला तांत्रिक द्वारा भूत भगाने के नाम पर एक युवती की पीट-पीटकर जान लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार वालों की मानें तो कथित झाड़-फूंक के चक्कर में बुधवार को मारी गई 22 वर्षीय युवती रीतू के माता-पिता और ससुर ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला तांत्रिक ने उनकी एक नहीं चलने दी।
तांत्रिक चेली ने अपने पास इलाज के लिए आई रीतू को भूत भगाने के नाम पर लोहे की जंजीर से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि तांत्रिक जब युवती को पीट रही थी, तो उसे बचाने की कोशिश करने वालों को भी उसने जंजीर से मारने के लिए दौड़ा लिया।
वीरवार को रीतू के परिवार वालों ने पुलिस थाने पहुंचकर पूरी बात बताई। परिवार वाले थाने में चीख-चीख कर अपनी बेटी की हत्या के लिए तांत्रिक चेली को जिम्मेदार बता रहे थे। वे उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों की गुहार के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसडीपीओ बसोहली का कहना है कि जगदेव सिंह सलाथिया का कहना है कि पुलिस ने तफतीश शुरू कर दी है। एसएचओ छुट्टी पर हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। घरवालों को आशंका है कि आरोपी तांत्रिक इस दौरान सबूत नष्ट कर सकती है। आरोपों को नकारते हुए महिला तांत्रिक ने कहा कि उक्त युवती उसके पास इलाज के लिए आई जरूर थी, लेकिन पिटाई के आरोप बिल्कुल गलत हैं।
जानकारी के मुताबिक रीतू देवी पत्नी सुरेश कुमार, गांव रौडला पंचायत हल्का बग्गन की रहने वाली थी। रीतू के पिता करतार नाथ शर्मा, भाई विक्की शर्मा और रिश्तेदार ललित कुमार, अनीस, अजय , शीतल शर्मा, राजकुमार, शिव कुमार आदि ने बताया कि रीतू बुधवार को अपनी मां गुड्डो देवी और ससुर शौरीलाल के साथ इलाज के लिए तांत्रिक चेली के पास देबल गांव में गई थी।