{"_id":"679ac46c8c6bfe083d9f5f439abe953a","slug":"court-tough-at-police-officer-and-molester-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच नहीं पाएगा महिला को पीटकर संबंध बनाने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच नहीं पाएगा महिला को पीटकर संबंध बनाने वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ मारपीट कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी तपिश दत्ता के खिलाफ स्पेशल म्यूनिसिपल मोबाइल मजिस्ट्रेट ने कड़ा संज्ञान लेने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही जांच कर रहे पुलिस के जांच अधिकारी खुर्शीद अहमद द्वारा कोर्ट में मामले को खत्म करने को लेकर पेश की गई इखतामी रिपोर्ट पर भी एतराज जताया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया है। दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी ने आरोपी को बचाने की कोशिश की है। सारे सबूत आरोपी के खिलाफ होने के बावजूद मामले की इखतामी रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
आरोपी पर संज्ञान आरोप साबित हो रहे हैं और सारे गवाह उसके खिलाफ हैं। इसलिए आरोपी तपिश दत्ता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में पेश न होने पर समन भी जारी किया गया। जेएनएफ
विज्ञापन