{"_id":"5e698f4b28b9acaad5a2db49cb772f02","slug":"couple-death-in-the-water-tank-in-bilabar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी में दम घुटने से दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी की टंकी में दम घुटने से दंपति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मकोट गांव के एक मकान में बनाई गई पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के लिए उतरे दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों को बचाने के चक्कर में टंकी में उतरा एक अन्य व्यक्ति बेहोश हो गया।
विज्ञापन
उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि टंकी में विषैला गैस बन गई होगी जिससे दंपति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार प्रीतम चंद (54) निवासी धर्मकोट ने अपने मकान में टंकी बनवाई थी। एक महीने पहले उसने टंकी की स्लैब डाली थी। रविवार दोपहर को वह टंकी पर डाली शटरिंग को खोलने के लिए टंकी में घुसा था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी शाहनो देवी भी टंकी में उतर गई।
विज्ञापन
जब तक वह संभलती वह भी बेहोश होकर गिर पड़ी। खबर पाकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति दोनों को निकालने के लिए टंकी में घुसा तो वह भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
बाद में लोगों ने सभी को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। प्रीतम चंद ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शाहनो देवी की अस्पताल में मौत हो गई।